{"_id":"61d5bdf0a77e1562fc227544","slug":"case-of-lapse-in-pm-modi-security-cm-jairam-said-punjab-government-is-making-history-of-petty-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: सीएम जयराम बोले- ओछी राजनीति का इतिहास रच रही पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: सीएम जयराम बोले- ओछी राजनीति का इतिहास रच रही पंजाब सरकार
Wed, 05 Jan 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपये की सौगातें समर्पित करने पंजाब गए थे, लेकिन कांग्रेस के शासन में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इस कारण यह कार्यक्रम रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य का विकास नहीं कर रही, बल्कि ओछी राजनीति का इतिहास रच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपये की सौगातें समर्पित करने पंजाब गए थे, लेकिन कांग्रेस के शासन में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इस कारण यह कार्यक्रम रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि दुखद बात तो यह है कि जब इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन किए गए तो उन्होंने उसका जवाब देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
वह कांग्रेस को यह कहना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का समग्र विकास कर रहे हैं और विकास करने से उन्हें कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस शर्मिंदा करने वाली घटना के लिए कांग्रेस सरकार को अवश्य जवाब देगी।
विज्ञापन