{"_id":"68499e516071b939ac0e7be8","slug":"case-filed-against-electricity-board-officials-over-death-of-teammate-shimla-news-c-19-sml1001-550054-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टीमेट की मौत पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलााफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टीमेट की मौत पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलााफ केस दर्ज
Thu, 12 Jun 2025 01:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सोलह मील के पास काम करते वक्त करंट लगने से बिजली बोर्ड के टीमेट की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। बिजली बोर्ड में बतौर टीमेट सेवाएं दे रहे हरविंद्र मंगलवार दोपहर को बिजली के खंभे में चढ़कर सर्विस वायर जोड़ रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग अब मामले की जांच में बिजली बोर्ड से टीमेट के कार्यक्षेत्र और अन्य जानकारियों का रिकॉर्ड तलब करेगी। धामी के सोलह मील में बिजली के खंभे में काम करते समय करंट लगने से टीमेट की मौत हो गई है। मृतक की हरविंद्र (30) पुत्र रविंद्र कुमार तियाल देहरा जिला कांगड़ा के रहने वाले थे। इनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन धामी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। रात को परिजन शिमला पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से आए दिन इस तरह के हादसे पेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
अकेले काम करने के दौरान कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों को ले जाना भी मुमकिन नहीं होता है। हरविंद्र के पिता रविंद्र कुमार भी बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं। यही नहीं शटडाउन के दौरान बिजली लाइनों के मरम्मत कार्य के दौरान भी कई कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए।