फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Carton prices of stone fruits increased by Rs 5 in himachal

बागवानों पर दोहरी मार: गुठलीदार फलों के कार्टन की कीमतों में पांच रुपये की वृद्धि

Tue, 03 May 2022 03:01 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 May 2022 03:01 AM IST
सार

कार्टन के रेट बढ़ने से बागवानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। शिमला जिले की सबसे बड़ी जरोल फ्रूट गोवर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद धर्मा और महासचिव ओम प्रकाश ने बताया कि कार्टन पर जीएसटी की दरों में छह फीसदी की बढ़ोतरी से दाम बढ़े हैं। 

विज्ञापन
Carton prices of stone fruits increased by Rs 5 in himachal
गुठलीदार फलों के कार्टन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सूखे की मार झेल रहे सूबे के बागवानों पर कार्टन (खाली डिब्बे) के दाम बढ़ने से दोहरी मार पड़ गई है। गुठलीदार फलों के कार्टन की कीमतों में बीते साल के मुकाबले करीब पांच रुपये तक वृद्धि हुई है। इन दिनों चेरी का सीजन रफ्तार पर है, बादाम, आड़ू और खुमानी की फसल भी मंडियों में पहुंचनी शुरू हो गई है। कार्टन के रेट बढ़ने से बागवानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। शिमला जिले की सबसे बड़ी जरोल फ्रूट गोवर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद धर्मा और महासचिव ओम प्रकाश ने बताया कि कार्टन पर जीएसटी की दरों में छह फीसदी की बढ़ोतरी से दाम बढ़े हैं। 12 से बढ़कर जीएसटी 18 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन


नारकंडा ब्लॉक के टिक्कर के चेरी उत्पादक शमशेर ठाकुर का कहना है कि कार्टन के रेट बढ़ने से बागवानों को नुकसान हो रहा है। कंडाघाट सोलन के कार्टन सप्लायर बिन्नी कालरा का कहना है कि स्टार्च, क्राफ्ट पेपर, स्टीचिंग वायर, स्टेपिंग रोल सहित मैन पावर, स्पेयर पार्टस और मेंटेनेंस में बीते साल के मुकाबले 50 से सौ फीसदी बढ़ोतरी हुई है जिससे कार्टन के रेट बढ़े हैं। अक्षय डिजाइन लिबासपुर इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली के संचालक जितेंद्र गोयल का कहना है कि कार्टन तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाला क्राफ्ट पेपर दो सालों में 23 से बढ़ कर 52 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन


कार्टन पर सब्सिडी दे प्रदेश सरकार : चौहान
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान का कहना है कि सरकार बागवानों के लिए कार्टन पर जीएसटी या तो माफ करे या फिर न्यूनतम 6 फीसदी तय करे। सूखे की मार झेल रहे बागवानों को राहत देने के लिए सरकार को कार्टन पर सब्सिडी देने की तुरंत घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्टन          बीते साल          इस साल
एक किलो            8                     10
दो किलो            12                    17
चार, पांच किलो      15                    20
10 किलो         45                    51
(कीमतें प्रति डिब्बा रुपयों में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed