{"_id":"5706976f4f1c1b5319c812ed","slug":"cardboard-industry-association-decided-to-hike-price-of-cardboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा मिलेगा सेब कार्टन, गत्ता उद्योग संघ ने बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा मिलेगा सेब कार्टन, गत्ता उद्योग संघ ने बढ़ाए दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल गत्ता उद्योग संघ ने 15 फीसदी तक रेट बढ़ाने का फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार के बाद हिमाचल के लाखों बागवानों को एक और झटका लगा है। अब उन्हें सेब पैकिंग के लिए कार्टन महंगा मिलेगा। हिमाचल गत्ता उद्योग संघ ने 15 फीसदी तक रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। संघ का तर्क है कि उत्तर प्रदेश की पेपर मिलों ने तीन बार पेपर के रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
इस कारण गत्ते के रेट बढ़ाना मजबूरी है। प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की बीबीएन के झाड़माजरी में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब सेब कार्टन चालीस रुपये के बजाय 45 रुपये में मिलेगा। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कपूर ने कहा कि यूपी के पेपर मिल संचालक फर्जी हड़ताल कर माह में दस दिन कारखाने बंद रखते हैं। इससे गत्ता उद्योगों में माल की कमी हो जाती है और बाद में पेपर के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। प्रदेश में वर्तमान में छह पेपर मिलें हैं।
विज्ञापन
350 गत्ता उद्योग में 50 हजार टन पेपर की जरूरत पड़ती है। यह पेपर यूपी और पंजाब की मिलों से आता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो रहा है। सालाना चार करोड़ सेब के डिब्बे तैयार होते हैं। गत्ते का रेट बढ़ने से सेब सीजन पर भी इसका असर पड़ेगा। बीबीएन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने 15 फीसदी गत्ते के रेट बढ़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
डीजल सस्ता तो पेपर महंगा क्यों- गत्ता उद्योग संघ के महासचिव आदित्य सूद ने कहा कि देश में डीजल के रेट कम हो रहे हैं। पेपर के रेट कम करने के बजाय बाहरी राज्यों की कंपनियां बढ़ा रही हैं। पिछले तीन माह से वह घाटे में काम कर रहे है। जल्द कुछ न किया तो गत्ता उद्योग डूब जाएगा।
दस हजार कामगार भी बेकार हो जाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि 11 अप्रैल को बद्दी में एक रैली निकाल कर पेपर मिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार कंपीटिशन एक्ट के माध्यम से पेपर मिलों पर लगाम लगाए।