{"_id":"5d79e7108ebc3e93c95f1072","slug":"car-reduced-to-ashes-in-fire-at-paonta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में अचानक भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में अचानक भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान
Thu, 12 Sep 2019 07:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा के किशनपुरा-पुरुवाला मार्ग पर एक दवा इकाई के समीप बुधवार रात चलती कार में अचानक आग भड़क गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र को भी इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले कार को भारी क्षति हो चुकी थी। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए आग से जले वाहन के सैंपल फोरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब से किशनपुरा-पुरुवाला मार्ग पर मैनकाइंड दवा इकाई के समीप बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे चालक इस्लाम कार में अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच अचानक गाड़ी से धुआं उठने लगा जिसके बाद वह गाड़ी से कूद गया। देखते ही देखते गाड़ी में तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। इस्लाम का कहना है कि धुआं उठने पर तेजी से वह बाहर निकल गए।
उन्होंने झाड़ियों को तोड़कर आग बुझाने का थोड़ी देर प्रयास किया था लेकिन, आग काफी तेजी से फैल रही थी। इसके बाद उसने अग्निशमन केंद्र को फोन कर इसकी सूचना दी लेकिन, अग्निशमन की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
माजरा थाना पुलिस टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी कार (एचपी 17-ई-7385) मिश्रवाला निवासी इस्लाम को बेची थी।
माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग से क्षतिग्रस्त कार के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।