{"_id":"576ff06c4f1c1b2e5879a826","slug":"car-plunges-in-gorge-near-rampur-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग के छैला के पास कार के खाई में गिर जाने से दंपति और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दंपति के बेटे को गंभीर चोटें लगी हैं। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। हादसे में मारे पति और पत्नी एमसी शिमला के कर्मचारी थी। ये सभी कार में सवार होकर ठियोग से छैला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान खोलगई के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सिविल अस्पताल ठियोग में दम तोड़ा। हादसे में एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दुला राम आयु 46 वर्ष, पुत्र ठाढू राम, गांव खादर नकोरपुल चौपाल, केवला देवी पत्नी लायक राम कुपवी चौपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि लायक राम 56 पुत्र दिगरू राम गांव गवाए चौपाल ने सिविल अस्पातल ठियोग में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि हादसे में आनंद आयु 26 वर्ष, पुत्र लायक राम को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।