{"_id":"5d1dd4fe8ebc3e3ca07dff9c","slug":"car-on-fire-after-collide-with-tree-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल-ऊना मार्ग पर नील गाय से टकराई कार, लोगों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल-ऊना मार्ग पर नील गाय से टकराई कार, लोगों ने ऐसे बचाई जान
Thu, 04 Jul 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगल में उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब ऊना से नंगल की आ रही कार में आग लग गई। कार चालक सूरज सिंह ने बताया कि वे श्री अमृतसर से श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहे थे। गाड़ी में 6 महिलाओं सहित 9 लोग सवार थे।
विज्ञापन
ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर स्थित कलसेहड़ा गांव के निकट उनकी टाटा बैंचर कार के आगे नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के बाद कार पलट गई। इससे कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में नंगल नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं नील गाय की मौत हो गई। गाड़ी में सवार लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
नगर परिषद के अग्निशमन अधिकारी अमरप्रीत सिंह से कहा कि उन्हें सुबह लगभग 4.30 बजे कार को आग लगने की जानकारी मिली थी। टीम ने जाकर आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कार में सवार सभी 9 लोग बाल-बाल बच गए जबकि नील गाय की मौत हो गई।