फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car Hits Five people at Una, Two died on the Spot.

बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, दो की मौत

Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़(ऊना) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
Car Hits Five people at Una, Two died on the Spot.

सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में दो की मौत हो गई है। मामला हिमाचल के ऊना का है। हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क से खेतों में जा पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के संतोषगढ़-अजोली मोड़ मार्ग पर एक निजी पैलेस के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल डाला। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के ‌शिकार हुए लोगों की पहचान इंद्र सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मुंबई के रूप में हुई है। जो अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरे घायल बाइक सवारों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

Car Hits Five people at Una, Two died on the Spot.

पुलिस से ‌‌मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम संतोषगढ़ के पास एक सूमो ने अजोली की और जा रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इसी दौरान अजोली की और से आ रही एक कार ने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने की कोशिश की जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए खेतों में जा लुढ़की।

हादसे में इंद्र सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मुंबई की मौत हो गई। जबकि रमेश चंद, ईश्वर सिंह और भूपिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के ऊना अस्पताल भेजा गया है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed