{"_id":"638dc996f97e3b2c583e216e","slug":"car-hit-a-pedestrian-in-shimla-s-sanjauli-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: संजौली में दुकान जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर चालक भागा, हादसा सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: संजौली में दुकान जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर चालक भागा, हादसा सीसीटीवी में कैद
Mon, 05 Dec 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:45 PM IST
सार
संजौली बाजार में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। केवल राम (61) निवासी संजौली सोमवार सुबह सात बजे अपने ढाबे की तरफ जा रहा था। संजौली बाजार में इनका ढाबा है।
विज्ञापन
संजौली बाजार में हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। संजौली बाजार में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। केवल राम (61) निवासी संजौली सोमवार सुबह सात बजे अपने ढाबे की तरफ जा रहा था। संजौली बाजार में इनका ढाबा है। इसी बीच ढली की तरफ से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन बुजुर्ग को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान सड़क पर आवाजाही कर रहे कुछ लोग वाहन को रोकने के लिए पीछे से भागे लेकिन चालक मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल को अस्पताल ले गए। संजौली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन