फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car highjack case at kangra, suspense over delhi police information.

कार हाईजैक केस: गलत सूचना देकर सवालों में घिरी दिल्ली पुलिस

Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
car highjack case at kangra, suspense over delhi police information.

हिमाचल से मिले इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर देश भर में जो एलर्ट जारी किया वह सवालों के घेरे में आ गया है। इस अलर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा है कि टैक्सी पठानकोट में किराए पर ली गई।

विज्ञापन


जबकि हकीकत ये है कि संदिग्धों ने ये टैक्सी हिमाचल के गगल में किराए पर ली थी। टैक्सी ड्राइवर भी गगल का रहने वाला है और पुलिस के पास टैक्सी किराए पर लेने के वक्त की सीसीटीवी फुटेज भी है। आतंकी मामलों में इस तरह की चूक उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


टैक्सी चालक की लाश मिलने के बाद हिमाचल पुलिस के इनपुट पर देश भर की पुलिस व खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। लेकिन अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट में दिल्ली पुलिस लोगों को गलत जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दे रही गलत जानकारी

car highjack case at kangra, suspense over delhi police information.

ट्विटर एकांउट में दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के गगल से किराए पर ली गई कार को पठानकोट से हाईजैक होना बताया है। यह तब है जब केंद्रीय जांच एजेंसियां और हिमाचल पुलिस की जांच इस बात पर अटकी है कि गाड़ी को भले ही पठानकोट के लिए किराए पर ली गई लेकिन पठानकोट पहुंचने से पहले ही संदिग्धों ने ड्राइवर को मार डाला।

चालक की लाश भी हिमाचल के बार्डर एरिया में मिली। सूत्र बताते हैं कि ये टैक्सी उस वक्त पठानकोट की तरफ गई ही नहीं। क्योंकि उस रास्ते में पड़ने वाले टोल टैक्स प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में यह आल्टो नहीं दिखी। यही नहीं, मामले में एफआईआर भी कांगड़ा जिले में दर्ज हुआ है।

ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में गलत सूचना देकर दिल्ली पुलिस की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहा है। मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने कहा कि उन्होंने सेंट्रल एजेंसियों को पूरी और सही जानकारी दे दी थी। अब दिल्ली पुलिस पठानकोट से कार हाईजैक होने की बात कैसे कह रही है यह उनकी समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed