फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car Fire Hamirpur Major accident near Beas bridge in Nadaun car caught fire

Car Fire Hamirpur: नादौन में ब्यास पुल के पास बड़ा हादसा, पैरापिट से टकराने पर कार में लगी भीषण आग

Mon, 17 Jun 2024 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

जिला हमीरपुर में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। देर रात करीब 1:00 बजे एक कार ज्वालाजी की ओर से आ रही थी और ब्यास पुल के नजदीक सड़क के किनारे बने एक पैरापिट से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
Car Fire Hamirpur Major accident near Beas bridge in Nadaun car caught fire
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नादौन ब्यास ब्रिज की दूसरी ओर मझीण चौक के नजदीक उस समय एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 1:00 बजे एक i20 कार ज्वालाजी की ओर से आ रही थी और ब्यास पुल के नजदीक सड़क के किनारे बने एक पैरापिट से टकराने के बाद उसे गाड़ी में भीषण आग लग गई| गनीमत यह रही कार कि में सवार तीनों ही लोग आग लगते ही कार के शीशे तोड़कर बाहर निकल गए और देखते ही देखते कार आग की लपटों में समा गई।

विज्ञापन


घटनास्थल के समीप बने एक होटल के कर्मचारी आवाज सुनकर बाहर आ गए जब तक कार में सवार लोग तीनों ही लोग बाहर निकल चुके थे और कार को आग लग चुकी थी। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया परंतु जब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को सड़क के एक किनारे पर धकेला गया, ताकि रोड अवरुद्ध न हो। गाड़ी में सवार तीनों ही लोगों को हल्की चोटें आई है जिनका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed