फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car falls into deep trench, two employees died and one serious

गहरी खाई में गिरी कार, दो कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर

Tue, 22 Oct 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Car falls into deep trench, two employees died and one serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कांगपिओ-कल्पा मार्ग पर रिकांगपिओ के समीप सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे का शिकार बने दोनों मृतक और घायल जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय रिकांगपिओ में तैनात थे। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 10 बजे शरप ज्ञाछो अपनी सेंट्रो कार एचपी 25 ए 3980 को लेकर रिकांगपिओ बाजार की तरफ आ रहा था कि बचत भवन के पास वह गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई। जिससे गाड़ी में सवार पवन कुमार, शरप ज्ञाछो और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त तीनों व्यक्तियों को तुरंत घायल अवस्था में क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन तब तक पवन कुमार और शरप ज्ञाछो ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे के मृतक की पहचान पवन कुमार (45), पुत्र रोशन लाल, गांव कुठेड़, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और शरप ज्ञाछो (29), पुत्र नवरंग थारचेन, निवासी काजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैल के हमले से घायल चिकित्सक की मौत

रिकांगपिओ में बैल के हमले से घायल निजी क्लीनिक के चिकित्सक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक के नजदीक डॉ. वीके विश्वास एक बैल को चारा डाल रहे थे तो इसी दौरान बैल ने उन पर हमला कर दिया और वे सिर के बल गिर गए।

पुलिस के अनुसार डॉ. विश्वास सिर के बल गिरे थे इसी कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई है। थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। दोनों मामलों की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed