{"_id":"63846a019e27853ee66a7b09","slug":"car-fall-inti-gorge-catches-fire-in-jognder-nagar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, सैनिक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, सैनिक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 28 Nov 2022 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:17 PM IST
सार
घायल सैनिक अभिषेक ने बताया कि वह कोलंग से एहजू जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में गिरते ही धू-धू कर जल उठी।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उपमंडल जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के लकेहड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार भारतीय सैनिक बताया जा रहा है। वह अवकाश पर घर आया है। एहजू-बसाही सड़क पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे में क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गई।
विज्ञापन
कार में सवारों के फंसे होने की अंदेशे के चलते ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन कार आग का गोला बन चुकी थी। कार सवार की पहचान कलैहड़ू निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। घायल सैनिक अभिषेक ने बताया कि वह कोलंग से एहजू जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में गिरते ही धू-धू कर जल उठी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसने कूदकर अपनी जान बचाई। लडभड़ोल तहसील की तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार एक व्यक्ति को आंशिक चोटें आई हैं। किसी के भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन