मारूति कार खाई में गिरी, मां बेटी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सलूणी में बस हादसे के अगले ही दिन चंबा होली मार्ग में एक कार के खाई में गिरने से मां बेटी की मौत हो गई।
हादसा रविवार शाम के समय हुआ जब परिवार जातर से वापिस घर की ओर आ रहा था। पुलिस के अनुसार मामला देर शाम करीब पौन पांच बजे का है जब मारूति कार 800 में स्थानीय निवासी कल्याण सिंह पत्नी सहित चार वर्षीय बच्ची के साथ्ा घर की ओर अा रहे थे।
जब कार खड़ा मुख से करीब 4 किलोमीटर दूर गरोला गांव के समीप पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
मासूम बच्ची सहित मां की मौके पर ही मौत
कार के अनियंत्रित होने से वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
लोग मौके पर पहुंचे तो मां और मासूम की दम तोड़ चुकी थी जबकि कल्याण सिंह गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए स्थानीय प्रथामिक केंद्र में ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।