कार हादसे में दो जवानों समेत एक छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसा होने से दो जवानों सहित एक छात्र की मौत हो गई। हादसा थाना ढली के तहत गुलठाणी क्षेत्र में हुआ।
कार सड़क से करीब तीन सौ फीट नीचे जा गिरी। सभी लोग शिमला से यहां एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे हादसा हुआ।
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान रेवादास (45) निवासी खटनोल, ज्ञान सिंह निवासी आंटी जुब्बल और सुनील (22) निवासी खटनोल शामिल है।
सरांहा में तैनात थे दोनों जवान
रेवादास और ज्ञान सिंह एसएसबी सराह में तैनात थे। सुनील आईटीआई जलोग में पढ़ता था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक यह खटनोल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले की वह गंतव्य तक पहुंच पाते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।