फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car accident on Chamba-Saho road, two people killed

Chamba: चंबा-साहो मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की गई जान

Thu, 15 Jan 2026 12:00 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)।
सुभाष कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

चंबा के लिए आ रही बस की सवारियों ने नाले में कार को देखकर लोगों को सूचित किया। इसके बाद सदर थाना चंबा में हादसे की सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Car accident on Chamba-Saho road, two people killed
चंबा-साहो मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रत - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले के साहो-कीड़ी मार्ग पर कीड़ी नाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (29 वर्ष) पुत्र ईश्वर भट्ट, निवासी साहो और राहुल (21 वर्ष) पुत्र जोगिंदर कुमार निवासी गांव टपर के रूप में हुई है। हादसे का पता वीरवार सुबह चला, जब लग्गा से चंबा आ रही बस में बैठी सवारियों ने कीड़ी नाले के बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने नीचे उतरकर शवों की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो पहुंचाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से साहो और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा-साहो मार्ग पर बलनेरा नाला के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति तथा परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed