फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident near solan two died.

शिमला कालका हाइवे पर हादसा, दो की मौत

Wed, 22 Apr 2015 10:51 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
car accident near solan two died.

कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप एक इन्नोवा व आल्टो कार की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। कार में सवार लोग चंडीगढ़ से शादी अटैंड करके शिमला जा रहे थे। वहीं इन्नोवा शिमला से पटियाला जा रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने इन्नोवा कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला की ओर से आ रही इन्नोवा गाड़ी चंडीगढ़ की ओर से शिमला जा रही आल्टो कार के साथ टकरा गई।
विज्ञापन

शिमला घूमने आए थे

car accident near solan two died.

मृतकों की पहचान तिलक निवासी अप्पर कैथू शिमला व केदार चंद निवासी मेन बाजार बैजनाथ के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार केदार की पत्नी शशी को चोटे आई हैं। वही इन्नोवा कार में सवार चार दोस्त घूमने के बाद शिमला से लौट रहे थे। हादसे की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सोलन सदर ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में इन्नोवा कार के चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बढ़ रहे सड़क हादसे-
सोलन में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। अभी चार दिन पहले ही बद्दी में सड़क हादसे में दो भतीजों समेत चार लोगों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को कार के खाई में गिरने से तीन लोगों को गहरी चोटें पहुंची थी। सभी हादसों की वजह तेज रफ्तारी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed