फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident near kangra three died.

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Fri, 26 Dec 2014 05:24 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
car accident near kangra three died.

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे-154 पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के अखनूर से चार युवक हिमाचल घूमने आए थे। कांगड़ा में कोटला के पास हुए कार हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूस से घायल है। चारों युवक 26-27 उम्र के बताए जा रहे हैं। ये सभी जम्मू में अपना बिजनेस करते थे। एक युवक पेशे से डाक्टर भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है। नेशनल हाईवे पर करीब तीन बजे स्विफ्ट कार (जेके-02बीसी-2362) अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। कार में सवार दो युवकों रोहित शर्मा (26) पुत्र सतपाल शर्मा, संदीप सिंह (26) पुत्र दिले सिंह निवासी अखनूर (जम्मू) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

एक ने अस्पताल ले जाते वक्‍त तोड़ा दम

car accident near kangra three died.

हादसे में राशू गुप्ता (26) पुत्र राकेश गुप्ता और पवन कुमार (27) पुत्र सीता राम निवासी अखनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल में ले जाया गया। यहां कार चालक राशू गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं, पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों युवक वीरवार शाम करीब 7 बजे शिमला के लिए निकले थे और शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उनकी गाड़ी बाली के पास नाले में पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी कपिल शर्मा सहित एसडीएम जवाली मोहन दत्त शर्मा और डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा घायल पवन कुमार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed