फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   car accident near Chango on National Highway-5 in Kinnaur

किन्नौर: राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो में कार लुढ़की, महिला की मौत, दो लोग घायल

Fri, 20 Aug 2021 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 06:52 PM IST
सार

पुलिस चौकी यंगथंग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार साढ़े सात बजे किन्नौर जिले के हांगो से काजा की तरफ जा रही कार राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर चांगो रेता खान के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 70 मीटर नीचे जा गिरी।

विज्ञापन
car accident near Chango on National Highway-5 in Kinnaur
चांगो के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के पूह खंड के तहत आने वाले चांगों में शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस चौकी यंगथंग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार साढ़े सात बजे किन्नौर जिले के हांगो से काजा की तरफ जा रही कार राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर चांगो रेता खान के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 70 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में दोरजे डोलमा (64), गांव हांगो, उपतहसील हांगरंग, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक एवं मालिक छेरिंग कालजांग (33), गांव हिक्किम, तहसील काजा, जिला लाहौल-स्पीति और छेरिंग डोलकर (50), गांव हांगो, उपतहसील हांगरंग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही यंगथंग पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चांगो पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायलों को 2-2 हजार की फौरी राहत जारी की है। हादसे की पुष्टि करते हुए एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने कहा कि कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। एक घायल को चांगो अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। एक गंभीर घायल महिला छेरिंग डोलकर को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed