फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident in sundernagar mandi himachal pradesh

स्कार्पियो से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, तीन घायल

Sun, 17 Mar 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
car accident in sundernagar mandi himachal pradesh

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर खुड़ीनाला के पास स्कार्पियो के साथ टक्कर में आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुंदरनगर अस्पताल लाया गया। बीएसएल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे खुड़ीनाला के पास स्कार्पियो और आल्टो कार में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद आल्टो कार (एचपी31बी/3919) करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चालक पंकज कुमार निवासी पौड़ा कोठी, महेंद्र कुमार और आनंद कुमार निवासी बाड़ा तहसील निहरी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

car accident in sundernagar mandi himachal pradesh

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार देर शाम बुलेट और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। यहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार कांगू में शनिवार देर शाम बुलेट और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बुलेट चालक सुरेंद्र चौधरी, जो विद्युत बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और कमलकांत निवासी अलसू घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया। जहां पर प्राथमिकी उपचार के उपरांत सुरेंद्र चौधरी को शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed