{"_id":"616175918ebc3e05c60f177f","slug":"car-accident-in-rewalsar-mandi-himachal-pradesh-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार खाई में लुढ़की, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार खाई में लुढ़की, एक की मौत
Sat, 09 Oct 2021 04:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रिवालसर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, रिवालसर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:34 PM IST
सार
मंडी में शादी समारोह से दोनों दोस्त नैनो कार पर सवार होकर पाथा आ रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। भूपाल चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
खाई में लुढ़की कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के रिवालसर-सिध्याणी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देररात एक नैनो कार के खाई में लुढ़कने से कार चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भूपाल चंद पुत्र तुलसी राम निवासी पाथा के रूप में हुई है। घायल राजेंद्र सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी पाथा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। शादी समारोह में भाग लेकर दोनों दोस्त नैनो कार पर सवार होकर पाथा आ रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। भूपाल चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन