फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident in himachal, three person killed.

कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Tue, 27 Oct 2015 10:17 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
car accident in himachal, three person killed.

हिमाचल में हुए कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।यह दर्दनाक हादसा मंडी के करसोग में पेश आया। यहां करसोग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार 400 फीट गहरी ढांक से गरयाला खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने करसोग अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल युवती आईजीएमसी शिमला में भर्ती है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गरयाला गांव में मातम का माहौल है। करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे करसोग के समीप कामाक्षा मार्ग पर गरयाला में एक आल्टो कार करीब चार सौ फीट गहरी ढांक से गरयाला खड्ड में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर करसोग अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इन्होंने गंवाई जान

car accident in himachal, three person killed.

करसोग अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवती बविता को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। सभी गरयाला गांव के निवासी थे।


मृतकों की पहचान गाड़ी चला रहे करसोग भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत मेंहढी डोला राम (43), भतीजी मीनाक्षी (17) और चचेरे भाई पूना राम (46) के रूप में हुई है। पुलिस थाना करसोग के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पास देते वक्त नैनो कार लुढ़की, एक की मौत

car accident in himachal, three person killed.

वहीं, मंडी के पांगणा क्षेत्र में शाना में एक नैनो कार अन्य गाड़ी को पास देते हुए लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हैं। जिनका करसोग अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक द्वारा वाहन लापरवाही से चलाने से हुआ है।

भाग चंद पुत्र अमर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करसोग अस्पताल से शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर को भाग चंद अपने परिवार के साथ पांगणा की ओर जा रहे थे। बीच में एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट भी ली। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पांगणा चौकी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर शाना में एक अन्य गाड़ी को पास देते समय नैनो कार लुढ़क कर एक मकान के पिल्लर से जा टकराई।

हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। घायलों में मृतक के पिता, पत्नी और उनका दो वर्षीय बेटा शामिल है। हादसे में महेश्वर (24 वर्षीय) पुत्र भाग चंद निवासी बही की मौत हो गई। वहीं मृतक का पिता भाग चंद (चालक) पुत्र अमर सिंह, पत्नी रीना (22 वर्षीय) और बेटा ऋत्विक (2 साल) घायल हैं। जिनका करसोग में ही उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed