ठियोग के पास खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते ठियोग में कार हादसा हो गया है। यहां उपमंडल ठियोग की लाफूघाटी-पटीनल सड़क पर एक गाड़ी खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी 9 ए 3484 लाफुघाटी से पटीनल की ओर जा रही थी।
इस दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश (33) पुत्र बालक राम गांव शिला डाकखाना माहोरी और श्याम सिंह (51) पुत्र सकक राम निवासी गांव केलरा डाकखाना माहौग के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से कामगार की मौत
बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसाम के करोलगंज जिले के कलकलीघाट के बापा दास (30) के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के पड़ोसी सोपन राम ने पुलिस में बताया कि वह भुड्ड के पास एक फार्मा कंपनी में पिछले चार साल से काम करता था।
16 अक्तूबर को वह सामान लेने के लिए भुड्ड गया था। वापस जाते समय ट्रैक्टर ने वापा दास को हिट कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग गया। घायल हालत में उक्त व्यक्ति को नालागढ़ पहुंचाया गया, लेकिन सिर में चोट होने से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में जिंदगी-मौत से जूझ रहे व्यक्ति को चिकित्सक नहीं बचा पाए।