फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at solan, a person saved his son life.

मौत से पहले अपने इस बेटे को नई जिंदगी दे गया बाप

Thu, 03 Dec 2015 10:19 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
car accident at solan, a person saved his son life.

हिमाचल के सोलन में कुरगल-सोलन मार्ग के दोची स्थान के समीप टिप्पर को पास देते समय कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई है, जबकि उसके चार वर्षीय बच्चे को एक खरोंच भी नहीं आई। पिता ने समझदारी दिखाते हुए अपने लाडले की जान बचा ली। वहीं कार में एक अन्य सवार को चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कार में कुल तीन लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ है। मृतक 31 वर्षीय आशुतोष पुत्र रमेश दत्त निवासी कुरगल अपने चार साल के बेटे वैभव के साथ कार में सोलन की तरफ आ रहा था। राह में एक कामगार ने उनसे लिफ्ट ली। कुछ समय बाद वह दोची पहुंचे। सामने से सोलन अश्वनी खड्ड की ओर एक टिप्पर आ रहा था।
विज्ञापन

अचानक खाई में गिर गई कार

car accident at solan, a person saved his son life.

टिप्‍पर को पास देते देते कार खाई की तरफ लुढ़कने लगी। चार वर्षीय बेटा उसके साथ बैठा था। आशुतोष ने तुरंत बच्चे को उठाकर कार के बाहर फेंक दिया। इसी बीच कार खाई में जा लुढ़की। स्थानीय लोगों ने घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आशुतोष ने दम तोड़ दिया, जबकि 32 वर्षीय उमा दत्त निवासी दोची घायल है, वह अस्पताल में ही भर्ती है। वहीं चार वर्षीय वैभव को एक खरोंच भी नहीं पहुंची है।

उधर, एसएचओ कंडाघाट कमल शर्मा ने बताया कि कार का खाई में गिरने का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed