{"_id":"58d22b9e4f1c1b8a591a17c7","slug":"car-accident-at-mandi-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के पास खाई में गिरी नैनो कार, युवक की मौत, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के पास खाई में गिरी नैनो कार, युवक की मौत, तीन छात्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 22 Mar 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिला के सराज क्षेत्र के लंबाथाच के समीप बुनागी मोड पर एक नैनो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों घायल युवक लंबाथाच कॉलेज के छात्र हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को जंजैहली से थुनाग की ओर आ रही नैनो कार एचपी 32बी-2198 बुनागी मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नैनो कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
कार में चार लोग सवार थे जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्य कुमार(21) पुत्र गुलाब सिंह निवासी टिपरा के रूप में हुई है जबकि घायलों में योगेश कुमार निवासी थाच, मुनीष कुमार निवासी सुनाह, संजीव कुमार निवासी तांदी के रूप में पहचान हो पाई है।
विज्ञापन
घायल युवक लंबाथाच कॉलेज में पढ़ते हैं। कार गिरने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे सत्य प्रकाश और आसपास के लोग बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल पहुंचाया।
जंजैहली पुलिस चौकी के एसएसआई रूप सिंह बताया कि नैनो कार में सवार लोगों किसी काम के लिए जंजैहली आए थे और वापस घर की ओर थुनाग जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।