फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kullu, two died.

गहरी खाई में गिरी कार, चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 10 Sep 2015 09:35 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
car accident at kullu, two died.

हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी में एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक चचेरे भाई थे। पुलिस के अनुसार उपमंडल मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर रोपा पंचायत के फरबोग में मंगलवार को देर रात को एक टाटा स्पेशियो टैक्सी सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात टाटा स्पेशियो टैक्सी नंबर एचपी 02-0701 सड़क से करीब 300 मीटर नीचे लुढ़क कर एक गौशाला में जा पहुंची। हादसे में चालक राम लाल पुत्र तेज राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई शेर सिंह पुत्र हिम्मत राम को घायल अवस्था में आनी अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

दूसरे भाई ने अस्पताल में तोड़ा दम

car accident at kullu, two died.

यहां उपचार के दौरान सुबह करीब चार बजे शेर सिंह की मौत हो गई। रोपा पंचायत के प्रधान रत्न भारती ने बताया कि हादसा बेहद भयानक था। तीन सौ मीटर सड़क से नीचे लुढ़की गाड़ी के परखचे उड़ गए हैं, गांव वालों की मदद से रात को घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

एसडीएम आनी डाक्टर चिरंजी लाल चौहान ने घटना पर दुख प्रकट किया है और मृतकों के आश्रितों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये की राशि जारी की गई है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed