{"_id":"02537952e17d0703835c63caadba4d36","slug":"car-accident-at-kangra-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटो के ढेर से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटो के ढेर से टकराई कार, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जसूर-तलवाड़ा राज्यमार्ग पर फतेहपुर के समीप गनोड़ में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक अमित अबरोल (27) पुत्र अशोक अबरोल निवासी फतेहपुर शनिवार सुबह अपनी कार में फतेहपुर की तरफ अपने घर को जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में गनोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा टकराई और कार में सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अमित अबरोल मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ फतेहपुर नीरज राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मौका पर स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक युवक अपने परिवार में दो भाईयों व एक बहन में से सबसे छोटा था और अगले सप्ताह उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। अमित की अकाल मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
इस हादसे पर कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया सहित व्यापार मंडल फतेहपुर व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राणा ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।