फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at aani, three died.

400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Thu, 19 Nov 2015 10:48 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
car accident at aani, three died.

हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में लोहाल-खनाग मार्ग पर वीरवार दोपहर बाद एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे में चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने आनी अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला को शिमला रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि कार नंबर एचपी 35-3237 दोपहर दो बजे के करीब लोहाल से खनाग की ओर आ रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक कराड़ पंचायत के पटारना निवासी तावेराम और खनी पंचायत के बगीचा निवासी भागचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार दो अन्य घायलों को आनी अस्पताल लाया गया, जहां मंडी के चच्योट क्षेत्र के गाडीगुसैनी निवासी डोला राम की उपचार के दौरान मौत हो गई और उनकी पत्नी हीरामणि गंभीर रूप से घायल है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगू में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मौत

car accident at aani, three died.

उधर, हमीरपुर के नादौन के कांगू में वीरवार दोपहर बाद ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालकृष्ण पुत्र जुल्फी राम निवासी टहली, कश्मीर (हमीरपुर) बाइक पर घर से धनेटा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार में कांगू के पास माजरा के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से साथ बाइक टकरा गई।

हालांकि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे कर दिया था लेकिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा ही गया। हादसे में बालकृष्ण को सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से बालकृष्ण को धनेटा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय घायल ने सलौणी में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed