{"_id":"60bf99c78ebc3e00d068313c","slug":"captain-ranjit-singh-became-the-state-convener-of-bjp-ex-servicemen-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने कैप्टन रणजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने कैप्टन रणजीत सिंह
Tue, 08 Jun 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:56 PM IST
सार
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की अहम इकाई होते हैं। इनके गठन से जहां पार्टी प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचती हैं, वहीं पार्टी धरातल तक सशक्त भी होती है।
विज्ञापन
कैप्टन रणजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने सेवानिवृत्त सेना मेडल प्राप्त कैप्टन रणजीत सिंह को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के तौर पर नियुक्ति दी है। वह जिला हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर को प्रदेश संयोजक के रूप में तैनात किया गया है। वह तारा देवी जिला शिमला के रहने वाले हैं। कश्यप ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की अहम इकाई होते हैं।
विज्ञापन
इनके गठन से जहां पार्टी प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचती हैं, वहीं पार्टी धरातल तक सशक्त भी होती है। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती है और हर वर्ग की समस्या को जानने के लिए ही ऐसे प्रकोष्ठों का गठन किया जाता है। इससे समाज के सभी वर्गों की समस्याओं की जानकारी समय-समय पर पार्टी को मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा प्रदेश और समाज में कार्य कर रही है, उसे भाजपा को संगठनात्मक रूप में बल मिल रहा है और वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो रही है।
विज्ञापन