फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Capital to get 50 new electric buses; 15 to start operations soon.

Shimla News: राजधानी को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, 15 का संचालन जल्द

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Capital to get 50 new electric buses; 15 to start operations soon.
ठियोग और कोटखाई के ग्रामीण रूटों पर होगा नई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल, लोगों का सफर होगा सुहाना
विज्ञापन

बसों को पासिंग के बाद मिलेगी संचालन की अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला सिटी ऑपरेशन और शिमला ग्रामीण डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इसमें से 15 इलेक्ट्रिक बसें शिमला पहुंच चुकी हैं। इनमें से 10 बसें ढली और पांच बसें तारादेवी में खड़ी की गई हैं। इन 50 बसों के आने से दोनों डिपो में रूटों की संख्या की तुलना में उपलब्ध बसों की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।

शिमला शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी तथा सड़कों पर बार-बार तकनीकी खराबी के कारण सवारियों को पेश आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। निगम के इन दोनों डिपो में 25-25 बसें मिलनी हैं, इसलिए सभी बसों के पहुंचने के बाद ही इनका आवंटन किया जाएगा। वहीं जिला शिमला के ठियोग और कोटखाई क्षेत्र में परिवहन निगम के तारादेवी डिपो को मिली पांच नई बसों का ट्रायल किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से वीरवार को प्रदेश में पहुंची नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के बाद अब जल्द ही शिमला के ठियोग और कोटखाई क्षेत्र की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

तारादेवी डिपो में 6 जुलाई को पहुंच चुकी बसों का अभी तक संचालन शुरू नहीं किया था। परिवहन निगम की ओर से नई बसों को रूटों पर चलाने के लिए निर्देश मिलने का इंतजार था। इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में शामिल होने से अब स्थगित किए रूटों पर बसें चलना शुरू हो सकती हैं। तारादेवी डिपो में करीब 94 बस रूटों के संचालन के लिए आवश्यक 148 बसों की जगह सिर्फ 111 बसें ही बची हैं। इसमें पांच इलेक्ट्रिक बसें जुड़ गई हैं। अस्थायी तौर पर बंद किए ठियोग और कोटखाई के 15 रूटों पर इन पांच नई बसों का ट्रायल होने के बाद इन्हें चलाने की योजना है। शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने माना कि बसों को रूटों पर भेजने से पूर्व इन औपचारिकताओं को पूरा करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रायल के लिए 12 रूट चिह्नित
परिवहन निगम के तारादेवी डिपो के अस्थायी तौर पर बंद किए रूटों के साथ ठियोग और कोटखाई के 12 चिह्नित रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल किया जाएगा। बसों की पासिंग के बाद पंजीकरण के लिए शुक्रवार को ही आवेदन कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल के आधार पर जहां बसों का संचालन सुरक्षित लगेगा, वहां इन बसों को चला दिया जाएगा।
-विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, तारादेवी डिपो, हिमाचल पथ परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article