फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Canteen inaugurated for police jawans in himachal on the lines of army

हिमाचल में सेना की तर्ज पर पुलिस जवानों के लिए कैंटीन शुरू

Sat, 15 Dec 2018 06:44 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Sat, 15 Dec 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Canteen inaugurated for police jawans in himachal on the lines of army

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को धर्मशाला समेत चार शहरों के लिए केंद्रीय पुलिस कैंटीन का शुभारंभ किया। पुलिस कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब सेना की तर्ज पर कैंटीनों में सस्ता सामान मिलेगा।

विज्ञापन


फिलहाल यह सुविधा पुलिस लाइन धर्मशाला, डरोह, मंडी और शिमला में मिलेगी। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


धर्मशाला में उद्घाटन के पहले दिन कैंटीन में करीब 60 हजार रुपये के सामान की बिक्री हुई। इस कैंटीन में 275 रुपये बाजारी मूल्य वाला हेड एंड सोल्डर शैंपू 200 रुपये में पुलिस जवानों को उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष कार्ड बनाए जाएंगे 

Canteen inaugurated for police jawans in himachal on the lines of army

102 रुपये वाला टाइड वाशिंग पाउडर 79, डेटोल शाप के चार पीस 165 के बजाय 129 और बाजार में 99 रुपये में मिलने वाले सिंथोल साबुन के तीन पीस पुलिस कैंटीन में 78 रुपये में उपलब्ध हैं। 

पुलिस कैंटीन में जवानों को उनके आईकार्ड के आधार पर सामान दिया जा रहा है। बाद में सेना की तर्ज पर उनके लिए विशेष कार्ड बनाए जाएंगे और पुलिस जवानों और उनके परिजनों को कार्डों के आधार पर ही सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed