फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cancellation of deputation affects healthcare services in hospitals

Shimla News: प्रतिनियुक्ति रद्द करने से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of deputation affects healthcare services in hospitals
केएनएच और चमियाना अस्पताल से कर्मियों को वापस भेजा आईजीएमसी, प्रतिनियुक्ति रद्द होने के बाद नहीं की व्यवस्था
विज्ञापन

20 से अधिक कर्मचारियों को वापस भेजा आईजीएमसी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में तैनात स्टाफ की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी है। इसके बाद 20 से अधिक कर्मचारियों को वापस आईजीएमसी भेज दिया है। इनमें नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं।
दूसरी ओर प्रतिनियुक्ति रद्द होने के बाद सरकार ने अस्पतालों में स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। इस कारण दोनों अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी खलने लगी है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनियुक्ति के आदेश रद्द होने के बाद अस्पतालों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। कर्मचारियों को उनके मूल संस्थानों में वापस भेजा जा रहा है। इससे अस्पतालों में स्टाफ की कमी हो गई है, जिसका असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमला नेहरू अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में आईजीएमसी से स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की थी। इसके बाद कर्मचारी दोनों अस्पतालों में सेवाएं दे रहे थे। अब बीते दिनों उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई। इसके बाद इन कर्मचारियों को वापस उनके मूल स्थान आईजीएमसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिफ्ट किए गए स्टाफ कर्मी भी परेशान
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) से अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) में शिफ्ट किए कर्मचारी भी परेशान हैं। इन कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा था, बल्कि संस्थान में शिफ्ट किया गया था। इसके बावजूद 30 कर्मचारियों की सितंबर माह की सैलरी रोक दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया है। आदेशों में भी शिफ्ट शब्द का ही इस्तेमाल किया है। यह कर्मचारी कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, सीटीवीएस समेत अन्य विभागों में तैनात हैं और दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं।



कोट
कमला नेहरू अस्पताल से प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे स्टाफ को रिलीव कर दिया है। इससे अस्पताल में कर्मचारियों की कमी हो गई है और कामकाज में काफी दिक्कतें आएंगी।
-एसएस नेगी, चिकित्सा अधीक्षक, कमला नेहरू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article