फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla started Toll free number Help Desk facility

विवि में नहीं, अब घर बैठे हो जाएगा विद्यार्थियों की समस्या का समाधान

Thu, 11 Mar 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Mar 2021 06:28 PM IST
सार

  • एचपीयू ने शुरू की हेल्प डेस्क सुविधा, एक कॉल पर विद्यार्थी को मिलेगी हर जानकारी
  • प्रशासनिक भवन के स्वागत कक्ष में तीन कर्मचारियों की तैनाती

विज्ञापन
HPU Shimla started Toll free number Help Desk facility
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा परिणाम सहित अन्य समस्याओं का हल अब विद्यार्थी घर बैठे कर सकेंगे। प्रदेश विवि ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की है। सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को अब विवि के विभिन्न विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रोजेक्ट में हेल्प डेस्क सुविधा शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर शुरू की इस सुविधा के जरिये छात्र टोल फ्री नंबर पर परीक्षा परिणाम और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें विद्यार्थी टेलीफोन कर रिजल्ट और अन्य मामलों के बारे में हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी से जानकारी हासिल कर पाएंगे। प्रशासनिक भवन के स्वागत कक्ष में इसके लिए तीन कर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन


कंप्यूटर में दक्ष कर्मी ऑनलाइन ही छात्रों की समस्याओं का पता लगाकर उनको जानकारी मुहैया करवाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इससे विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए विवि आकर नहीं भटकना पड़ेगा। यह जानकारी कॉल करने पर ही उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे विवि और इससे संबद्ध संस्थानों से यूजी, पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स करने वाले करीब दो लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। फिलहाल यूजी के 2013 के बाद के और पीजी कोर्स के 2017 के बाद के विद्यार्थी को ही हेल्प डेस्क से जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू के इस हेल्प डेस्क का एक सप्ताह से ट्रायल चल रहा है। डेस्क को विवि की हर परीक्षा शाखा को जोड़ा गया है। वहां तैनात ईआरपी प्रोजेक्ट का कार्य कर रही कंपनी के कर्मी ऑनलाइन छात्रों को जानकारी मुहैया करवा रहे हैं। 


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि स्टूडेंट हेल्प डेस्क का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस पर इनक्वायरी भी निपटाई जा रही है। यहां संपर्क करने पर विद्यार्थी परीक्षा परिणाम और अन्य मामलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

टोल फ्री नंबर: 0177-2832019, 2832026

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed