फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview

Shimla News: रोजगार का अवसर, कैंपस इंटरव्यू 14 को

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
campus interview
शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला 14 सितंबर सोमवार को एक कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगा। यह इंटरव्यू नालागढ़ के शिवा इंटरनेशनल में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि हेल्पर के पांच, ऑपरेटर के दो और फोरमैन के तीन पद भरे जाएंगे। हेल्पर के लिए जमा दो शैक्षणिक योग्यता है। ऑपरेटर और फोरमैन पदों के लिए आईटीआई या डिप्लोमा आवश्यक है। हेल्पर का वेतन 12,750 रुपये, ऑपरेटर का 13,560 रुपये और फोरमैन का 15,390 रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जिन उम्मीदवारों का नाम पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 98160-33167 व 98822-96256 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed