फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CAG report: Widow pension to men and benefits of BPL schemes given to Dhannaseths

CAG Report: पुरुषों को विधवा पेंशन और धन्नासेठों को दे दिए बीपीएल योजनाओं के लाभ, कैग रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 17 Mar 2023 02:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 02:38 PM IST
सार

 विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की ओर से रखी गई कैग रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का ढांचा भी सही नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
CAG report: Widow pension to men and benefits of BPL schemes given to Dhannaseths
कैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 2017 से 2021 के दौरान कई पुरुष आवेदकों को विधवा पेंशन और धन्नासेठों को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) योजनाओं के लाभ दे दिए गए।  विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की ओर से रखी गई कैग रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का ढांचा भी सही नहीं पाया गया है। कई योजनाओं में ऑनलाइन की जगह हस्तचालित प्रक्रिया का प्रयोग पाया गया है। पात्र परिवारों का विस्तृत डाटाबेस नहीं बनाने के चलते बजट उपलब्ध होने के बावजूद कई लाभार्थी योजनाओं से भी वंचित रह गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Budget 2023: 30 हजार नौकरियां देगी सरकार, पैरा वर्करों का मानदेय बढ़ेगा, जानें बजट की बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन


आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया में कई अनियमितताएं पाई गईं
भारत के नियंत्रण महालेखापरीक्षक की ओर से हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की स्थिति पर 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वर्ष को लेकर रिपोर्ट विधानसभा सदन में रखी गई। वर्ष 2017-21 की अवधि की इस रिपोर्ट में बताया गया कि आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया में कई अनियमितताएं पाई गईं। अपेक्षित प्रमाणपत्रों के बिना अपूर्ण आवेदनों को मंजूर किया गया। ई कल्याण सॉफ्टवेयर में हस्तचालित रूप से दर्ज आवेदकों की आयु वास्तविक अभिलेखों से भिन्न पाई गई। कम आयु के आवेदकों को भी लाभ दिए गए। निर्धारित दिव्यांग मापदंडों को पूरा न करने वाले आवेदनों को दिव्यांग लाभ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधार नंबर का कई बार प्रयोग पाया गया
एक आधार नंबर का कई बार प्रयोग पाया गया। आवेदनों का सत्यापन तय समय में नहीं किया गया। सर्वेक्षण में 82 फीसदी लाभार्थियों ने घरद्वार पर पेंशन प्राप्त नहीं होने की सूचना दी। कैग रिपोर्ट में बताया गया कि मृत्यु, पुनर्विवाह, रोजगार और आय में परिवर्तन से संबंधित निगरानी और सत्यापन में भी देरी की गई। लाभार्थियों को उनके खाते में पेंशन लाभ के अंतरण के विषय में सूचित करने के लिए एसएमएस की सुविधा भी नहीं दी गई। केंद्र सरकार की तीन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना तथा राज्य सरकार की तीन योजनाओं वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजना व दिव्यांग राहत भत्ते का कई अनियमितताओं के चलते कई लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें: आर्थिक सर्वेक्षण: हिमाचल में बेरोजगारी दर सबसे कम 4.0 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed