फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Economic Survey: Himachal has the lowest unemployment rate of 4.0 percent

आर्थिक सर्वेक्षण: हिमाचल में बेरोजगारी दर सबसे कम 4.0 प्रतिशत

Fri, 17 Mar 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

 प्रदेश में पड़ोसी राज्यों और अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य स्थिति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम 4.0 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
Economic Survey: Himachal has the lowest unemployment rate of 4.0 percent
हिमाचल में बेरोजगारी दर सबसे कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों और अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य स्थिति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम 4.0 प्रतिशत है। यह दर अखिल भारतीय स्तर पर 4.1 प्रतिशत, उत्तराखंड में 7.8 प्रतिशत, पंजाब में 6.4 प्रतिशत और हरियाणा में 9.0 प्रतिशत रही। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पेश आर्थिक सर्वेक्षण-2022-23 की रिपोर्ट में सामने आई है। इस सर्वेक्षण के अनुसार रोजगार परिदृश्य की बात करें तो यहां पर आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 के अनुसार समस्त आयु वर्ग का श्रम बल भागीदारी दर हिमाचल प्रदेश के लिए 58.1, उत्तराखंड के लिए 40.8, पंजाब के लिए 41.3, हरियाणा के लिए 35.4 और राष्ट्रीय स्तर पर 41.3 प्रतिशत से अधिक है। 

विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में श्रमिक जनसंख्या अनुपात का समस्त आयु वर्ग यानी 15 साल से अधिक उम्र में 55.8, उत्तराखंड में 37.6, पंजाब में 38.6, हरियाणा में 32.3 और राष्ट्रीय स्तर पर 39.6 से बेहतर है। हिमाचल प्रदेश में 50.5 प्रतिशत महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


कृषि और संबद्ध गतिविधियों का रोजगार में हिस्सा 57.03 प्रतिशत
कृषि और संबद्ध गतिविधियों का रोजगार में हिस्सा 57.03, खनन और उत्खनन में 0.20, विनिर्माण क्षेत्र का 7.61, बिजली, गैस आपूर्ति व अन्य क्षेत्र में 0.78, निर्माण में 11.53, व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण सेवा का 11.60, वित्तीय रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं का 1.13, लोक प्रशासन और अन्य सेवाओं में 10.12 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed