फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   c&v teacher meeting with education minister suresh bhardwaj at shimla

अब पांच साल बाद हो सकेगी सीएंडवी शिक्षकों की घर वापसी

Thu, 26 Jul 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Jul 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
c&v teacher meeting with education minister suresh bhardwaj at shimla

प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त सीएंडवी शिक्षकों को गृह जिले में आने के लिए अब 13 साल का इंतजार नहीं करना होगा। जयराम सरकार दूसरे जिले में सेवाएं देने की अवधि को पांच साल करने जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सीएंडवी शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस पर सहमति जताई है। एक फीसदी स्थानांतरण कोटा भी पांच फीसदी करने की हामी भरी है।
विज्ञापन


संभावित है कि जल्द इस बाबत अधिसूचना जारी होगी। यह मांग पूरा होने से 18 हजार सीएंडवी शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि सीएंडवी का जिला कैडर है। सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति करते समय पांच जिलों का विकल्प दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह जिला में वापसी को पहली नियुक्ति वाले स्कूल में न्यूनतम 13 साल सेवाएं देने की शर्त रखी है। इसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 13 साल की शर्त को पांच साल करने की सहमति दी है।

बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा, निदेशक रोहित जम्वाल, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, संयुक्त निदेशक हितेश आजाद, राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, संघ के प्रदेश

महासचिव राकेश संदल, मुख्य सलाहकार दुर्गा नंद, चत्तर सिंह सूर्यवंशी, सुरेंद्र, कमल चंद, नरेंद्र, कश्मीर शर्मा, प्रहलाद चंद, रमन सहोड तथा गोविंद ठाकुर मौजूद रहे।

बैठक में 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा

c&v teacher meeting with education minister suresh bhardwaj at shimla

चमनलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में संघ के 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा हुई। मंत्री ने ऐसे अध्यापकों जो डीएलएड कर रहे हैं, उन्हें शीघ्र छुट्टियों का प्रावधान करने का आश्वासन दिया है।

नए सत्र से प्रदेश के सभी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में फाइन आर्ट की कक्षा शुरू करने, शास्त्री तथा भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने के लिए मामला दोबारा वित्त विभाग को भेजने, क्राफ्ट, संगीत तथा गृह विज्ञान अध्यापकों को ग्रेड पे देने का मामला वित्त विभाग को भेजने की हामी भरी है। 

सीएंडवी शिक्षकों का माध्यमिक स्कूलों में युक्तिकरण नहीं किया जाएगा। बीते दिनों निदेशालय ने 100 बच्चों से कम संख्या वाले स्कूलों से सीएंडवी को हाई स्कूलों में स्थानांतरित करने का फैसला लिया था। संघ के विरोध के बाद अब सरकार ने माध्यमिक स्कूलों में सीएंडवी अध्यापकों का युक्तिकरण नहीं करने का फैसला लिया है।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 2250 मिडल स्कूलों में से मात्र 27 स्कूलों में बच्चाें की संख्या 100 से अधिक है। मामले को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से उठाने के बाद सरकार ने युक्तिकरण नहीं करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed