फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelection: gutbazi again surfaced in Fatehpur Congress

उपचुनाव: फतेहपुर कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी

Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा का तालाब गारन पेट्रोल पंप से लेकर धमेटा तक स्थानीय कांग्रेस नेताओं निशवार ठाकुर, चेतन चंबियाल, रीता गुलेरिया और राघव पठानिया के नेतृत्व में बाइक, कार और ट्रैक्टर के माध्यम से रोड शो किया। 

विज्ञापन
Byelection: gutbazi again surfaced in Fatehpur Congress
फतेहपुर कांग्रेस ने किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी उभरकर सामने आई है। फतेहपुर कांग्रेस के एक गुट ने परिवारवाद का मुद्दा उठाकर उपचुनाव में किसी अन्य स्थानीय नेता या कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करने की पैरवी की है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता को सम्मान दो, कार्यकर्ता को टिकट दो के नारे के साथ सोमवार को कार्यकर्ताओं ने राजा का तालाब गारन पेट्रोल पंप से लेकर धमेटा तक स्थानीय कांग्रेस नेताओं निशवार ठाकुर, चेतन चंबियाल, रीता गुलेरिया और राघव पठानिया के नेतृत्व में बाइक, कार और ट्रैक्टर के माध्यम से रोड शो किया। 
विज्ञापन


उपचुनाव में टिकट के चाहवान नेताओं चेतन चंबियाल ने कहा कि परिवारवाद को छोड़कर किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने आज तक एक दिन, एक घंटा भी पार्टी को नहीं दिया, उसे टिकट मिलने पर साथ नहीं चलेंगे।  निशवार ठाकुर ने कहा कि आम कार्यकर्ता को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता को सम्मान दें, कार्यकर्ता को टिकट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव पठानिया ने कहा कि क्या राजा का बेटा ही राजा बनेगा। राजा वह बनेगा, जो मतपेटी से निकलेगा। उन्होंने जय भवानी के नारे पर कहा कि जय भगवान की होती है, इंसान की जय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं की ओर इशारा कर कहा कि इतना बड़ा वर्करों का समूह जिसके पास होगा, वह हारेगा नहीं। वहीं, रीता गुलेरिया ने भी परिवारवाद को छोड़कर किसी कार्यकर्ता को टिकट देने की पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed