फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by elections in dharamshala and pachhad social media war between bjp and congress

उप चुनाव नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Mon, 14 Oct 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
by elections in dharamshala and pachhad social media war between bjp and congress
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ सियासी दलों का वार- पलटवार तेज हो गया है। भाजपा-कांग्रेस इस चुनावी युद्ध को सोशल मीडिया पर ले गई हैं। दोनों पार्टियों का आईटी सेल एक-दूसरे की कमियों को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप के जरिये लोगों तक पहुंचाने में जुट गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस आईटी सेल उपचुनाव के दौरान जयराम सरकार के मंत्रियों की ओर से कथित तौर पर की जा रही गड़बड़ियों को लोगों तक पहुंचाने में जुटा है। कांग्रेस समर्थित या उसके द्वारा लगाए आरोपों से जुड़ी न्यूज कटिंग सोशल मीडिया में डाली जा रही हैं। भाजपा आईटी सेल कांग्रेस के अंदर चल रहे प्रभुत्व के युद्ध को कार्टूनों के जरिये लोगों तक पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को भाजपा ने फेसबुक और ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंटों से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को आपस में लड़ते हुए दिखाया गया है। इसमें दोनों नेताओं के युद्ध पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पॉपकार्न खाकर मजा लेते दिख रहे हैं। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के इस नए मुहास का दोनों ही दल काउंटर करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को दिखा रहे कांग्रेस की असली तस्वीर : भाजपा
पार्टी के आईटी सेल के संयोजक चेतन बरागटा कहते हैं कि इस पोस्ट का चुनाव से ताल्लुक नहीं है। यह भाजपा के सामान्य कैंपेन का हिस्सा है, जिसमें लोगों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि विपक्षी दल कांग्रेस को आम लोगों के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही यह भी दिखने का प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस में किस तरह अंदरूनी कलह है और कैसे नेता एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हैं। 

मुद्दा नहीं इसलिए निजी हमला कर रही भाजपा: कांग्रेस
कांग्रेस आईटी सेल के संयोजक अभिषेक राणा ने बताया कि चूंकि भाजपा के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह के व्यक्तिगत हमले कर रही है। कहा कि एकरूपता के साथ कांग्रेस भाजपा से लड़ रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और जयराम सरकार के मंत्रियों की कारगुजारियों और सिस्टम के दुरुपयोग की जानकारी को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को आधा दर्जन शिकायतें भेजीं

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अभी तक आधा दर्जन शिकायतें भेजीं हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ दो शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी गई है। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल के खिलाफ भी शिकायत की गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास कुल छह शिकायतें भेजी हैं। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ आरोप लगाया है कि मंत्री ने वोटरों को लुभाने के लिए पाइप पहुंचाए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर आरोप है कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए वह भाजपा की बैठकों में मौजूद रहे। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। 
कांग्रेस ने सिरमौर के उपायुक्त के खिलाफ भी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

चुनाव आयोग से डीसी सिरमौर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। एक अन्य शिकायत सरकार के खिलाफ की गई है कि लोक निर्माण विभाग की लेबर का दुरुपयोग चुनावी सभा के लिए मैदान तैयार करने में किया गया है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि चुनाव आयोग के पास कुल छह शिकायतें चुनाव संहिता के उल्लंघन की भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed