फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   By-election to Bhoranj assembly constituency on Apr 9

भोरंज उपचुनाव आज, इनकी किस्मत का फैसला करेंगे 73 हजार वोटर

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
By-election to Bhoranj assembly constituency on Apr 9

विधायक आईडी धीमान के देहांत के बाद खाली हुई हमीरपुर की भोरंज विधानसभा सीट के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 13 अप्रैल को मतगणना होगी। कांग्रेस से प्रमिला देवी और भाजपा से पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के पुत्र डॉ. अनिल धीमान चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन


कुसुम आजाद, पवन कुमार और डॉ. रमेश डोगरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगे। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए खूब पसीना बहाया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत भोरंज में है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का यह गृह जिला है। भाजपा और कांग्रेस के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। भोरंज उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने कहा कि भोरंज उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के हाथ में जीत की चाबी

By-election to Bhoranj assembly constituency on Apr 9

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 73485 मतदाता हैं। इनमें 35642 पुरुष तथा 37843 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2234 सर्विस वोटर हैं। इनमें 362 महिला सर्विस मतदाता और 1872 पुरुष सर्विस वोटर हैं। भोरंज उपचुनाव में महिलाओं के हाथ जीत की चाबी रहेगी।

99 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
जिला निर्वाचन विभाग ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 99 पोलिंग सेंटर बनाए हैं। हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और चार पोलिंग अधिकारी तैनात किए गए हैं। विधानसभा में 396 मतदान अधिकारी और 99 पीठासीन अधिकारियों समेत कुल 495 अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे।

विधानसभा क्षेत्र में लगाए 16 पुलिस नाके

By-election to Bhoranj assembly constituency on Apr 9

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में 16 पुलिस नाके लगाए हैं। कर पुलिस नाके में एक पुलिस अधिकारी के साथ छह पुलिस जवान तैनात होंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। 

हर सेक्टर में एक डीएसपी लेवल के अधिकारी को सेक्टर की कमान सौंपी गई है। स्टेटिस्टिकल सर्विलांस एंड एक्सपेंडिचर टीम और फ्लाइंग स्क्वायड की छह टीमें भी तैनात हैं। ये टीमें बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच कर रही हैं।

12 अति संवेदनशील, 7 संवेदनशील पोलिंग बूथ
भोरंज उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने कुल 99 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। इनमें 12 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील, 7 संवेदनशील पाए गए हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग बूथों पर आईटीबीपी का पहरा रहेगा। आईटीबीपी के साथ पुलिस

और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। 80 पोलिंग बूथ सामान्य हैं। यहां पुलिस और होमगार्ड जवान मोर्चा संभालेंगे। ईवीएम स्ट्रांगरूम पर भी थ्री-टायर सुरक्षा घेरा होगा। मुख्य गेट पर आईटीबीपी के अलावा अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

भोरंज में होने वाले उपचुनाव में पहली बार ईवीएम के साथ वोटर वेरिफाइएवल पेपर ट्रेल्स (वीवीपैट) मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे वोटर जान सकेंगे कि उसने किसको वोट दिया है। हालांकि मतदाताओं को पर्ची नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed