फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   By-election in pachhad woman video viral on polling booth

बूथ पर डमी ईवीएम लेकर पहुंच गए भाजपा कार्यकर्ता, वीडियो वायरल, आयोग से शिकायत

Mon, 21 Oct 2019 02:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
By-election in pachhad woman video viral on polling booth
- फोटो : अमर उजाला

पच्छाद विधानसभा के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों राजनीतिक दलों के बीच गालीगलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढासर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर डमी ईवीएम मशीन लगाकर लोगों को गुमराह करने और 100 मीटर के दायरे में अपना बूथ सजाने का आरोप लगाया है। इस पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खूब बहस हुई।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग की टीम ने मामले को शांत करवाया। निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पच्छाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान सोमवार दोपहर को भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडियो में कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि पोलिंग बूथ नंबर 84 गढासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डमी मशीन रखी थी। इसके सहारे मतदाताओं को गुमराह कर रहे थे। जब इसका विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया।

दौलतराम, राजकुमार, रमेश चंद्र, सुशील कुमार, सोहनलाल, देवदत्त व प्यारेलाल ने एसडीएम राजगढ़ एवं निर्वाचन अधिकारी को इसकी शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ गढासर में ईवीएम मशीन की डमी रखी है।

महिला वोटर से बदतमीजी, आयोग से भाजपा की शिकायत

भाजपा के झंडे भी 100 मीटर में लगाए थे। निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार 200 मीटर के दायरे में ऐसी गतिविधियां नहीं हो सकतीं। उधर, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।  

कांग्रेस का आरोप है कि मतदान करने आई एक महिला के साथ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया। महिला को थप्पड़ मारने तक की धमकी दी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर के बेटे पंकज मुसाफिर ने इस संदर्भ में भाजपा की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी है। पंकज मुसाफिर ने कहा कि भाजपा ने पोलिंग बूथ से सौ मीटर के दायरे के भीतर अपना बूथ लगाया था। नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed