{"_id":"5d77a5018ebc3e017a2103fc","slug":"by-election-bjp-state-election-committee-will-decide-the-panel-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति तय करेगी प्रत्याशियों का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति तय करेगी प्रत्याशियों का पैनल
Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव में टिकटों के लिए पैनल भाजपा प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी) की बैठक में तय होंगे। यह बैठक आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद तय हो सकती है। टिकटों पर अंतिम मुहर संसदीय बोर्ड की बैठक में लगेगी।
विज्ञापन
बेशक अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हों लेकिन धर्मशाला और पच्छाद क्षेत्रों में भाजपा का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। संभावित प्रत्याशियों में से कई नाम चर्चा में हैं मगर टिकट किसे मिलेगा, यह पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती कहते हैं कि टिकटों पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद ही फैसला होगा। इस बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता बैठेंगे और वही पैनल तय करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली में फैसला होगा। सत्ती ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। भाजपा चुनाव प्रचार के लिए एकजुट है, जबकि कांग्रेस अग्निहोत्री, सुक्खू और अन्य नेताओं की गुटबाजी में बंटी हुई है।