फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessman comitted sucied

अपने मकान में फंदे से लटका मिला कारोबारी

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman comitted sucied
बालूगंज के तवी मोड़ का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में एक युवक मकान के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला है। इसकी पहचान विक्रम ठाकुर (36) पुत्र राज कुमार, तवी मोड़ टुटू निवासी के तौर पर हुई है। विक्रम मूलत: जतोग क्षेत्र से सटी जनोल पंचायत के गांव कायना का रहने वाला है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। विक्रम पेशे से कारोबारी था। तवी मोड़ में इसका अपना बाइक का शो रूम है।

पुलिस के मुताबिक शहर के बालूगंज क्षेत्र में यह घटना पेश आई। विक्रम पत्नी, बेटे, पिता और छोटे भाई के साथ बालूगंज के तवी मोड़ में अपने रिहायशी मकान में रहता था। दूसरी मंजिल में बाइक का शो रूम है। बुधवार दोपहर करीब चार बजे एक ग्राहक ने विक्रम को फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। विक्रम मकान की तीसरी मंजिल में फंदे से लटका पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद बालूगंज थाना टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। पुलिस ने इसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि विक्रम ने आत्महत्या की है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed