{"_id":"66b21b25a1f3207bfe0c9005","slug":"buses-released-after-paying-challan-amount-in-court-shimla-news-c-19-sml1001-390559-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अदालत में चालान राशि अदा \nकरने के बाद बसें कीं रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अदालत में चालान राशि अदा करने के बाद बसें कीं रिलीज
विज्ञापन
ऑपरेटर सालों से नहीं चुका रहे थे चालान राशि
कोर्ट में 150 चालानों का भुगतान कर वसूला 2 लाख जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अदालत में चालान राशि का भुगतान करने के बाद चार निजी बसों को रिलीज कर दिया है। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर वाहन मालिकों ने दोबारा नियमों की अवहेलना न करने का शपथ पत्र दायर किया है।
इसके बाद 195 में से करीब 150 चालानों का भुगतान किया। वाहन मालिकों ने अदालत से आग्रह किया कि अन्य लंबित चालानों का भी जल्द भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 जुलाई को ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव की अगुवाई में उनकी टीम और पुलिस ने ओल्ड बस स्टैंड के पास नाका लगाया था। निरीक्षण में चार बसें बिना दस्तावेजों के पकड़ी गई थी। बसों के दस्तावेजों की जांच की गई तो सामने आया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर इन बसों के 195 चालान काटे गए हैं।
अदालत के आदेश के बावजूद भी बस मालिक चालानों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके बाद दस्तावेज नहीं होने पर इन चार बसों के दोबारा चालान काटने के बाद जब्त किया गया। वाहन मालिकों ने 195 में से करीब 150 चालानों की करीब दो लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने बसों को रिलीज करने के आदेश दिए।