फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   buses entry bannad in shimla city.

शिमला में बदला ट्रैफिक प्लान, बसों की एंट्री बंद

Thu, 28 May 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 May 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
buses entry bannad  in shimla city.

टूरिस्ट सीजन के चलते लग रहे जाम के कारण ट्रैफिक पुलिस ने लांग रूट बसों की शहर में एंट्री पर रोक लगा दी है। सुबह नौ से ग्यारह बजे के बीच बाहरी क्षेत्रों से आने वाली बसें टालैंड से आगे नहीं आ पाएंगी। बसों को बाईपास होते आईएसबीटी की ओर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


इस व्यवस्था से आफिस ऑवर के दौरान शिमला पहुंचने वाले स्कूल, कॉलेज छात्रों, कर्मचारियों और किसान - बागवानों सहित हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। डंगा ढहने से लिफ्ट के पास सड़क बंद होने से करीब दो महीने परेशानी झेलने के बाद अब एक बार फिर राजधानी सहित बाहरी क्षेत्रों के लोग मुश्किल में हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने सुबह के समय सर्कुलर रोड पर बसों की एंट्री बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ओल्ड बस स्टैंड, रिपन अस्पताल, लोअर बाजार, मालरोड और हाईकोर्ट जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। विशेषकर बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर में लग रहे जाम की समस्या को हल करने के लिए सर्कुलर रोड पर बसों की एंट्री रोकी है। सैलानियों का रश कम होने के बाद बसों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी।

टालैंड में नहीं रुक रही बसें, खूब हो रही ओवरलोडिंग

टालैंड से ओल्ड बस स्टैंड की ओर आने वाली लोकल बसों में भारी ओवर लोडिंग के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आफिस के आवर के दौरान संजौली, छोटा शिमला, कुसुम्पटी और पंथाघाटी की ओर से आने वाली बसें भारी भीड़ होने से टालैंड में नहीं रुक रही। मंगलवार को टालैंड में लोगों को करीब पौने घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने टालैंड-ओल्ड बस स्टैंड रूट पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की है।


10 बजे से पहले ट्रक आए तो 2000 चालान
ऊपरी शिमला और मशोबरा से आने वाले ट्रकों की संजौली बाईपास होते हुए विक्ट्री टनल की ओर एंट्री बंद कर दी है। यदि कोई ट्रक संजौली बाईपास, आकलैंड टनल, लक्कड़ बाजार या विक्ट्री टनल पर पकड़ा गया तो 2000 का चालान होगा। व्यवस्था पुख्ता करने के लिए ढली चौक पर रात नौ बजे तक पुलिस की तैनाती रहेगी। विक्ट्री टनल-आकलैंड सड़क पर टूरिस्ट बसों के बेतरतीब खड़े होने भारी जाम लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed