फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus stuck in Deoli Colony on Dhali-Patgaihar route

Shimla News: ढली-पटगैहर रूट पर देवली कॉलोनी में फंसी बस

Tue, 26 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus stuck in Deoli Colony on Dhali-Patgaihar route
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस देवली कॉलोनी के पास भूस्खलन के चलते रास्ते में फंस गई। इस वजह से आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने से आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम कर शिमला पहुंचना पड़ा। राजधानी में सोमवार से ही भारी बारिश हो रही थी। ढली-पटगैहर रूट पर देवली कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन के चलते बस फंस गई। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर भेजी गई। दोपहर दो बजे के बाद रोड खुला और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। एचआरटीसी का कहना है कि अगर मौसम साफ रहा तभी बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article