फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus stand authority hike the entry rates for private buses.

निजी बसों के लिए अड्डा प्राधिकरण का नया फरमान

Mon, 18 Aug 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
bus stand authority hike the entry rates for private buses.

हिमाचल में बस अड्डों में निजी बसों की एंट्री फीस को बढ़ा दिया गया है। प्रत्येक बस अड्डे पर यह फीस 10-10 रुपये बढ़ा दी गई है। यह फैसला बस अड्डा प्राधिकरण ने लिया है। इससे प्राधिकरण की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। राज्य में निजी बसों की संख्या लगभग 4000 है।

विज्ञापन


राज्य में वर्तमान में बस अड्डा प्राधिकरण के तहत कुल 48 बस अड्डे संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अलग-अलग शुल्क लिया जा रहा है। जैसे शिमला के लक्कड़बाजार बस अड्डे में दिन के समय 20 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। ठीक इसी तरह से धर्मशाला बस अड्डे में 30 रुपये फीस ली जाती है।
विज्ञापन


रात्रि शुल्क इससे अलग होते हैं। प्राधिकरण ने राज्य के तमाम बस अड्डों की फीस को 10-10 रुपये बढ़ा दिया है। प्राधिकरण में महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने पुष्टि की है कि प्रत्येक बस अड्डे में यह फीस 10-10 रुपये बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि फीस की नई दरें लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसबीटी शिमला में 15 फीसदी बढ़ेगा शुल्क

बीओटी आधार पर चलाए जा रहे आईएसबीटी शिमला में यह शुल्क 15 फीसदी बढ़ेगा। वर्तमान में आईएसबीटी शिमला में 50 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता ने बताया कि यह शुल्क तीन साल बाद बढ़ोतरी की पहले की तय शर्त के हिसाब से संचालक फर्म को बढ़ाना है।


शुल्क बढ़ाने से आपरेटरों में रोष
हिमाचल प्रदेश निजी बस आपरेटर संघ के महासचिव वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि संघ प्राधिकरण के इस फैसले का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इस शुल्क को बढ़ाने से प्रदेश के हजारों निजी बस आपरेटरों में रोष फैल गया है। यह प्राधिकरण का सही निर्णय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed