{"_id":"600085168ebc3e2e7117b7bf","slug":"bus-shimla-news-sml357781853","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शिमला रूट पर चल रही अवैध वोल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शिमला रूट पर चल रही अवैध वोल्वो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटीकंडी क्रॉसिंग से खुलेआम चल रहा अवैध कारोबार
शिमला की ट्रेवल एजेंट कंपनियां कर रहीं अवैध वोल्वो के लिए बुकिंग
एचआरटीसी और पर्यटन निगम वोल्वो की कमाई को लग रही चपत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला से दिल्ली के लिए अवैध वोल्वो का संचालन हो रहा है। टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित नगर निगम की पार्किंग से खुलेआम अवैध वोल्वो बसें चलाई जा रही हैं। शिमला की कुछ ट्रेवल एजेंट कंपनियां इन अवैध बसों के लिए बुकिंग कर रही हैं।
बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें अवैध रूप से सवारियां ढोकर सरकारी खजाने को चपत लगा रही हैं। बसों के संचालन के लिए वैध रूट परमिट न होने के बावजूद वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। शिमला शहर की कुछ टुअर एंड ट्रेवल एजेंसियां इन बसों की बुकिंग कर रही हैं। शिमला में टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित नगर निगम की पार्किंग से दिल्ली के कश्मीरी गेट, लाल किला, मजनू का टीला तक वोल्वो बसें सवारियां ले जा रही हैं। दूसरे पर्यटक स्थलों में भी इस तरह का अवैध संचालन हो रहा है। पैकेज टुअर के नाम पर निजी ऑपरेटर नियमों को ताक पर रख कर इन बसों का संचालन कर रहे हैं। अवैध वोल्वो बसों का सबसे ज्यादा खामियाजा एचआरटीसी व एचपीटीडीसी को उठाना पड़ रहा है। शिमला से एचआरटीसी की वोल्वो बस के रवाना होने के ठीक बाद निजी बसें दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं।
हर प्राइवेट वोल्वो ऑपरेटर का अलग किराया
शिमला से संचालित हो रही वोल्वो बसों की बुकिंग विभिन्न ऑनलाइन बस बुकिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पोर्टलों पर शिमला से चलने वाली वोल्वो बसों के 624 से लेकर 799 रुपये तक शिमला से दिल्ली के किराये प्रदर्शित हैं। एचआरटीसी वोल्वो का शिमला से दिल्ली कश्मीरी गेट का किराया 1172 रुपये और पर्यटन विकास निगम की वोल्वो का विक्ट्री टनल से हिमाचल भवन का किराया 1000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
वोल्वो बसों का निरीक्षण कर
होगी कड़ी कार्यवाही : अनुपम
परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि अवैध वोल्वो संचालन का मामला उनके ध्यान में है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों के प्रदेश में कई स्थानों पर चालान किए हैं और बसें भी जब्त की गई हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। शिमला से संचालित हो रही वोल्वो बसों का निरीक्षण कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।