फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

एचआरटीसी के डेढ़ सौ रूट दूसरे दिन भी ठप

Mon, 19 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
bus
शिमला। प्रशासन के दावों के बावजूद राजधानी शिमला सहित जिलाभर में परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। जिला शिमला में सोमवार को 175 रूटों पर एचआरटीसी की बसें रवाना नहीं हो सकीं। सड़कें बंद होने से निगम की 126 बसें अभी मुख्यालय नहीं लौट सकी हैं। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो की 3 बसें मनाली में फंसी हुई हैं जबकि 2 बसें थाची में फंसी हैं। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया। जिला शिमला में बस सेवा सामान्य न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के बाद रविवार को राजधानी शिमला की संपर्क सड़कों सहित ठियोग, कोटखाई, चौपाल, नेरवा, जुब्बल, रोहड़ू और रामपुर में सड़कें बंद हो गई थीं। सोमवार को राजधानी शिमला को छोड़ कर जिला के अन्य क्षेत्रों में अधिकतर सड़कें बहाल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो की 12 बसें सोमवार को भी शिमला नहीं लौटीं। लोकल डिपो के करीब 12 रूटों पर सोमवार को दूसरे दिन भी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। तारादेवी डिपो की 50 बसें दूसरे दिन भी सड़कें बंद होने के कारण रूटों पर फंसी रहीं। सौ से अधिक रूटों पर सोमवार को बसें रवाना नहीं हो पाई। शिमला से चौपाल और नेरवा का के लिए भी सोमवार को बस सेवा शुरू नहीं हो पाईं। ठियोग के लोकल रूटों पर फंसी दो बसें और कोटखाई में फंसी तीन बसें सोमवार को भी नहीं निकल पाईं। शिमला ग्रामीण डिपो की 11 बसें सोमवार को भी रूटों पर फंसी रहीं जिसके चलते 10 रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाई। रोहड़ूू डिपो की 32 बसें सड़कें बंद होने के कारण सोमवार को भी फंसी रहीं जिसके कारण इन रूटों पर बस सेवा स्थगित रहीं। रामपुर डिपो की 10 बसें रामपुर के लोकल रूटों पर और 11 बसें आनी के रूटों पर फंसी हैं जिसके कारण करीब 21 रूट फेल हो गए।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने के कारण फंसी हैं बसें : सुनील
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील सनाडिया ने बताया कि सड़कें बंद होने के कारण सोमवार को तारादेवी डिपो के करीब सौ रूट फेल हुए हैं। डिपो की करीब 50 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। टिक्कर और सोईधार रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग-खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क बहाल
राजधानी शिमला से सेब उत्पादक क्षेत्रों को जोड़ने वाली ठियोग-खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क सोमवार को 11 बजे बहाल हो पाई। खड़ापत्थर के नजदीक निहारी में भूस्खलन के कारण 11 बजे से पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। सड़क बंद होने के कारण सेब से लदे सैकड़ों ट्रक यहां जाम में फंसे रहे। रोहड़ूू से शिमला की ओर पहली बस रोहड़ूू-चामुंडा 11 बजे के बाद रवाना हो पाईं।

क्यारकोटी, रामनगरी रूट दोबारा बंद
एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो की शिमला-क्यारकोटी और शिमला-रामनगरी रूटों को सोमवार सुबह बहाल कर दिया गया था, लेकिन दोपहर के समय हुई भारी बारिश के बाद शिमला-क्यारकोटी रूट चेड़ी के पास और शिमला-रामनगरी रूट शिल्ड़ूू के पास बंद हो गया। सड़कें बंद होने के कारण शाम के समय इन रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed