फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus route failed due to traffic jam

एक किमी सफर आधे घंटे में, हर रोज 250 रूट फेल

Mon, 29 Jun 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Jun 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
bus route failed due to traffic jam

शहर में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम के कारण लोकल रूटों पर चलने वाली प्राइवेट और एचआरटीसी बसों के रोजाना करीब 250 रूट फेल हो रहे हैं। बसें घंटों जाम में फंस रही हैं और यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार कर रहे हैं। शहर के लोकल रूटों पर बसें एक से दो घंटे देरी से रवाना हो रही हैं। रूट फेल होने के कारण एचआरटीसी और प्राइवेट बस आपरेटरों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आए दिन शहर की सड़कों पर लग रहा जाम स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए गले की फांस बन गया है। सुबह आठ बजे से ही शहर की सड़कों पर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। टूटीकंडी क्रासिंग से लेकर विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार-संजौली मार्ग, छोटा शिमला-टालैंड- लिफ्ट मार्ग, खलीनी-बीसीएस-विकासनगर मार्ग पर दिन भर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम के कारण बसें तय समय पर बस स्टैंड नहीं पहुंच पा रही। ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी मार्ग पर बसें न चलने के कारण यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव अमित चड्ढा का कहना है कि शहर में बड़ी बसों के प्रवेश के कारण जाम की समस्या गहरा रही है। जाम से निपटने में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह विफल साबित हुई है। जाम के कारण आपरेटरों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एचआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि जाम के कारण बसें निर्धारित समय के मुकाबले देरी से चल रही हैं। बसों के तय समय पर बस स्टैंड न पहुंचने के कारण बसों की रवानगी भी लेट हो रही है। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में बसों को आधे से एक घंटे का समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed